माँ




आप कितनी अच्छी हो,-[2]
ड़ट कर दुनिया का सामना करती हो।
पापा ना हुए तो क्या हुआ,
पापा की कमी आप ही पूरे करती हो।

मैं भाग्यवान हूँ ,-[2]
क्योंकि मुझे आप जैसी कोई मिली।
शायद पिछले जनम में,मैने कुछ पुन्य किये होंगे,
इसलिए तो मुझे आप जैसी माँ मिली।

वह दिन भी क्या दिन थे,-[2]
जब प्रहर में आप जल्दी उठती।
मैं स्कूल जाने के लिए हड़बड़ी मचाती,
तो नाश्ता खिलाने के लिए आप मेरे पिछे लगती।

भूखे पेट सोऊँ अगर,
 उड़ जाती है भूख तेरी।
आपके चरणों मे ही बसी है,
स्वर्ग सी ये दुनिया मेरी।

लाखो की हसी चेहरे पर,
छिपाये दर्द सारे आँचल में।
कमी ना होने दी किसी की मुझे,
भले ही दो आने हो बटवे में।

न जाने आप नही होती,
तो क्या होता मेरा,
बिगड़ जाता ये जीवन मेरा,
जो खुशियों से अब है भरा।

हर पल मेरी छाया बनकर,
सही मार्ग मुझे दिखाया है।
जिस मंजिल पर आज खड़ी हूँ,
आपने ही मुझे इस काबिल बनाया है।


Discription: This poem is dedicated to my mom. Because of her I am on the right path today. Inspite of not having father ,she never made me realize the absence of him. She played a role of both mother and father. She gave me all the happiness of the world. If I didn't have my breakfast in the morning ,then she would be sad and tensed for the whole day, worrying about me. Whatever she did for me till today is so great, which I can never repay back to her. But surely I'll try my best to keep her happy and fulfill all her dreams. It's a duty of every child to love their mother and become a rainbow of her life.




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दूरियां