मन की बात



मैंने ऐसा क्या किया
जो आप मुझे तोड़ रहे हो?
क्या मैं इतनी बुरी हूँ
जो आप मुझे मोड़ रहे हो?

जहाँ दुर्गा माँ की पुजा करते है
क्या वहाँ लड़की होना पाप है?
मुझे भी यह हसीन दुनिया देखनी है
तो फिर मेरी हत्या करना क्या न्याय है?

सजीव तो स्त्री-पुरूष दोनो है
फिर स्त्री को निर्जिव क्यों बना रहे हो?
असमानता की मशाल जलाने वाले....
याद रखना....
पैदा करने वाली भी एक औरत ही थी,
जिसकी वजह से आज तुम अपने पैरों पर खड़े हो।

संसार का खेल है,
यह मैं अब जान चुकी हूँ।
और इस खेल को किस तरह जितना है,
यह भी अच्छी तरह से मैं सिख चुकी हूँ।

जितना मुझे तुम तराशोगे
सूरज की तरह मैं चमकने लगूँगी।
हात लगाओ तो जल जाओगे
खुद की रक्षा के लिए 
मैं दुर्गा भी बनुँगी।

यह जिंदगी मेरी है 
किसी बाजार में बेचीं हुई चीज नही।
मेरी जिंदगी बर्बाद करने का
तुझे कोई हक्क नही।

मुझे तुम दाग न समझना
दाग तो चाँद में भी होते है।
आकाश में भले ही लाखो तारे हो
मगर चाँद उनमें सिर्फ अकेला है।

भोझ न समझ मुझे
लाखो भोझ उठा सकती हूँ।
अगर मैं चाहुँ तो 
आसमान को भी छू सकती हूँ।

Discription:This poem is dedicated to all those girl who wish to live their  life in this   world. But because of some people's narrow minded thinking they loose their rights. In today's world girls can achieve anything if she decides. Girl is not a burden but she is a shining star...She must get equal opportunity and should be  treated equally in the society......Finally every individual must not forget that a girl is not just a girl but she is a mother, a daughter,a wife and pride of the nation...So respect girl....treat them equally....

















Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दूरियां